कालांवाली: पुलिस ने गांव चोरमार क्षेत्र से एक युवक को 5 ग्राम 98 मिलीग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए एक हेरोइन तस्कर को गांव चोरमार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रविवार शाम चार बजे के दौरान ओढां थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चोरमार से नुहियावाली रोड क्षेत्र में मौजूद थी।