यातायात नियम, राहगीर योजना, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुआ प्रशिक्षण, प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम आयोजित
--
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा शनिवार को स्थानीय जनपद सभागार में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री अभिषेक यादव , विशिष्ट अतिथि डॉ. जयमंडल यादव तथा यातायात प्रभारी मनीष चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि यातायात प्रभारी मनीष चौहान ने प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति विषय पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने राहगीर योजना की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता करने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा योजना के प्रावधानों से अवगत कराया।
प्रशिक्षक सतपाल जाट ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
सब इंस्पेक्टर पुनीत दीक्षित ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर ठगी, डिजिटल फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. जयमंडल यादव ने स्वच्छता एवं पौधारोपण के महत्व पर मार्गदर्शन देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का दायित्व बताया। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के संबंध में प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक बद्रीप्रसाद चौहान ने मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए परिषद द्वारा संचालित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।और हरियाला यात्रा- नवांकुर सखी, एक पेड़ माँ के नाम, तिरंगा यात्रा की जानकारी दी
कार्यक्रम के शुरुआत में ब्लॉक समन्वयक मनोज यादव जी ने प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्य एवं कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मेंटर्स श्री गिर्राज उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत परिसर में एक अमला का पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया गया l कार्यक्रम में विकासखंड की समस्त प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों व मेंटर्स सहित सभी उपस्थित रहे।
#ashoknagar