कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने चंदेरी में शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने रविवार को चंदेरी स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।
कलेक्टर श्री मालवीय ने छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
#ashoknagar