माय भारत अशोकनगर ने की 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' की पहल; जिला स्तरीय विजेताओं को मिला सम्मान
--
माय भारत केंद्र अशोकनगर ने "जिलास्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर सभागार मे किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री रविंद्र लोधी मुख्य अतिथि, प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर जगदीश शर्मा, विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोकनगर जिला युवा अधिकारी श्रेया कंदोला द्वारा की गई। जिले से आये सभी विधाओ के प्रतिभागियो का स्वागत किया गया, जिसमे वादविवाद,गायन,निबंध, चित्रकला, नुक्कड नाटक, नारा लेखन, रील मेकिंग,लोकनृत्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र , स्मृति चिन्ह, मेडल भेंट किए गए| प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर अशोकनगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने माय भारत पोर्टल पर नशा मुक्त भारत का प्रण भी लिया |
इस विस्तृत अभियान का भव्य समापन 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा कॉन्क्लेव के साथ होगा, जहाँ नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:
नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक : राव माधव स्कूल टीम
संगीत: निखिल सोनी एंड टीम
वाद विवाद :सुमित रघुवंशी
चित्रकला : हर्ष ओझा
नारा लेखन : अंशुमान शर्मा
स्लैम पोएट्री : मुस्कान रघुवंशी
रील मेकिंग : केशव एंड टीम
#ashoknagar