इटारसी: इटारसी कृषि उपज मंडी में धान-मक्का की अधिक आवक, आज शाम 5 बजे से उपज की आवक पर रोक
कृषि उपज मंडी में धान और मक्का की अत्यधिक आवक के चलते मंडी समिति ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को मंडी के सभी शेड पूरी तरह भर जाने के कारण शाम 5 बजे से नई कृषि उपज की आवक पर रोक लगा दी जाएगी। मंडी समिति ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी उपज नीलामी के लिए गुरुवार, 29 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से ही मंडी में लेकर आएं।