डोमचांच में परमहंस बाबा के समाधि पर्व के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
डोमचांच स्थित श्री परमहंस बाबा के समाधि स्थल पर आयोजित समाधि पर्व के अंतिम दिन रविवार को 1 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार के कई इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर मत्था टेककर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। समाधि पर्व को लेकर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।