कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संचालन का जायजा
कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का रविवार 10 बजे निरीक्षण कर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संचालन का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के लिए निष्पक्ष एवं सुचारू परीक्षा वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर पुलिस कप्तान श्री कुमार शिवाशीष भी मौजूद थे।