शिवपुपी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने गुरुवार की शाम 6 बजे RGPV कॉलेज सतनवाड़ा पहुंचकर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व के साथ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की जानकारी दी। इस दौरान ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्र