शासकीय माध्यमिक कन्या शाला डुंगरिया में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ
=============================================================
"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक कन्या शाला डुंगरिया में आज विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 120 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान 'स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति' की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोरे सहित उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इसके बाद सभी 120 छात्राओं एवं उपस्थित जनों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्त रहने के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोरे, शाला प्राचार्या श्रीमती निधि, शिक्षक श्री अहिरवार, श्री रमेश वायकर, श्री सुशील साहू, श्रीमती ममता झरबड़े, श्रीमती सोनम विश्वकर्मा, श्रीमती सुधा पंडोल, श्रीमती स्मिता, श्री सोनकुंवर, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सविता सूर्यवंशी, श्री रूपल सूर्यवंशी, श्रीमती बबीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
65 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026