8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
==========================================================
राज्य शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत सोमवार को 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानी श्रीमती निवेदिता गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आधार फाउंडेशन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्पेशली एबल्ड बच्चों ने स्वागत गीत सहित नशामुक्ति विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे उपस्थित थे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर में नशामुक्ति विषय पर सेल्फी पॉइंट भी तैयार किया गया तथा पोस्टरों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप सेनानी श्री अरुण कश्यप, सहायक सेनानी श्री विनेश कुमार बघेल, श्रीमती उषा राय, श्री अनिल राय, क्वार्टर मास्टर श्री संतोष कुमार उइके, सर्वोदय अहिंसा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री दीपकराज जैन, आधार फाउंडेशन के संस्थापक इंजी. श्री महेश किन्थ, संस्था की अध्यक्ष एवं संचालक श्रीमती सरिता पांडे सहित पीटीएस एवं 8वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
62 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026