गुरुग्राम: आब्जर्वर ने निर्वाचन अधिकारी के साथ नगरपरिषद चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की तरफ से सोहना नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव में पर्यवेक्षक लगाए गए सुरेन्द्र कुमार ने सोहना जोन के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला के साथ आज यहां पर स्थानीय नगरपरिषद चेयरपर्सन उपचुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।