गुरुग्राम: श्री राम मंदिर में सनातन धर्मसभा के वार्षिक चुनाव संपन्न, लवली जुनेजा फिर से निर्विरोध बने प्रधान
श्री सनातन धर्मसभा से जुड़े सदस्यों की बैठक रविवार को श्रीराममंदिर प्रांगण में वयोवृद्ध समाजसेवी चन्द्रभान रतड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जबकि श्री सनातन धर्म मिडिल स्कूल प्रधान विनोद संदूजा ने स्कूल का हिसाब-किताब प्रस्तुत किया। जिसे मौजूद लोगों ने सर्वसम्मतिपूर्वक पास कर दिया।