गुरुग्राम: गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने किया रोड शो, कहा- क्षेत्र का विकास मेरी ज़िम्मेदारी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार शाम गुरुग्राम में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग एकजुट होकर गुरुग्राम में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएं,आपके क्षेत्र का विकास और तरक्की की जिम्मेदारी मेरी होगी। मुख्यमंत्री का रोड शो न्यू कालोनी गुरुद्वारा स्थित मेयर प्रत्याशी आफिस से शुरू हुआ और सदर बाजार डाकखाना चौक होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा।