गुरुग्राम: गुरुग्राम में किरायेदार की हत्या, 4 गिरफ्तार, मकान मालिक ने शव छुपाया, पैसे को लेकर हुआ विवाद
गुरुग्राम में एक सप्ताह पहले हुई 21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साक्ष्य नष्ट करने छुपाने के इरादे से शव को सुनसान जगह पर फेंकने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें युवक को कमरा किराये पर देने वाला मकान मालिक भी शामिल है। आरोपियों की पहचान गांव खांडसा के रोहित, गांव रहई जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के सतीश, गांव सहसपुर के रूप में हुई है l