गुरुग्राम: हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 4 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कैप्टन अजय यादव ने किया लॉन्च
हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हाउस टैक्स को आसान बनाने, अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लाने, पार्कों में ओपन जिम बनाने जैसे कई वादे किए गए हैं।4 पन्नों के घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लेते हुए कुल 37 वादे किए गए हैं।