गुरुग्राम: जिले में 1109 पोलिंग पार्टियों के क्षेत्र तय, 30% टीमें रिजर्व; 25 फरवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
गुरुग्राम में रविवार को निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में इस प्रक्रिया के दौरान गुरुग्राम नगर निगम के जनरल ऑब्जर्वर शेखर विद्यार्थी व मानेसर नगर निगम के जनरल ऑब्जर्वर मनीराम शर्मा की देखरेख में ड्यूटियां तय की गई।