अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 डंपर और जेसीबी मशीन जब्त
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग की कार्रवाई
गिट्टी और रेत के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्रवाई
*जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा रेत सहित अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुखतवा तहसील इटारसी में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक MP39H7521 को जब्त किया गया। साथ ही गिट्टी का अवैध भंडारण करते हुए एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई। दोनों वाहनों को पुलिस थाना केसला की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार ग्राम निमसाड़िया तहसील नर्मदापुरम में रेत का ओवरलोड परिवहन करते हुए चार डंपर जब्त किए गए। इनमें डंपर क्रमांक MP04YD4732, MP38ZG9799, MP04ZQ7024 एवं MP38ZF9799 शामिल हैं। जब्त किए गए चारों डंपरों को सुरक्षार्थ आरटीओ परिसर में खड़ा कराया गया है।
उक्त कार्रवाई खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं होमगार्ड बल की उपस्थिति में की गई। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh