तवा नदी के कछार पर डांगरवाड़ी खेती करने वाले किसानों को भी मिल रही है खाद
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश और उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में रबी सीजन में ऐसे किसानों को भी खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिनकी एग्री स्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी नहीं बन पाई है।
जिले में ई-विकास पोर्टल के एक्सेप्शनल हैंडलिंग के माध्यम से यह सुविधा दी जा रही है। अभी तक रबी सीजन में 22,921 ऐसे कृषक चिन्हित किए गए हैं जिनकी फार्मर आईडी नहीं बनी थी, उन्हें भी खाद वितरित की जा रही है।
एक्सेप्शनल हैंडलिंग में रजिस्ट्री विहीन किसान, डूब क्षेत्र के किसान, प्लांटेशन-नर्सरी, मृत किसान के वारिस, मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर खेती करने वाले, वन पट्टा और सिकमी किसानों को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि तवा नदी के कछार क्षेत्र में वर्षों से डांगरवाड़ी खेती करने वाले किसानों के पास पहले एग्री स्टेक और ई-विकास पोर्टल पर खाद प्राप्त करने का कोई माध्यम नहीं था। कलेक्टर के विशेष प्रयास से इस बार विशेष प्रयोजन के तहत उन्हें भी रबी सीजन में खाद दी जा रही है। अभी तक ऐसे 120 किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिनमें अधिकांश माखन नगर तहसील के हैं।
#barmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
108 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026