➡️ सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने अथर्व गुप्ता से भेंट कर दी बधाई
सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने NDA परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 77वीं रैंक प्राप्त कर लोकसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले बेटे अथर्व गुप्ता से पिपरिया स्थित उनके निज निवास पर भेंट की एवं इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उल्लेखनीय है कि अथर्व गुप्ता क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव कुमार जी गुप्ता के पौत्र एवं श्री अभिषेक गुप्ता के सुपुत्र हैं। आईआईटी मंडी के विद्यार्थी अथर्व ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण से यह सफलता अर्जित की है।
इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने अथर्व की उपलब्धि को पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय वायुसेना में राष्ट्रसेवा के अथर्व के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान परिवारजनों से भी आत्मीय भेंट हुई।
Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram Darshan Singh Choudhary #jansamparkmadhyapradesh #MadhyaPradesh