➡️मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के नर्मदा महाविद्यालय में शिविर आयोजित हुआ
➡️शिविर के दौरान नागरिकों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
➡️स्वामित्व योजना के तहत 8 हितग्राहियों को मिली निशुल्क रजिस्ट्री, विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित
➡️उद्यमियों एवं युवाओं ने साझा किए सफलता के अनुभव, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
👉मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत के तहत शुक्रवार को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी। साथ ही नागरिकों ने अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
👉शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य भारत सरकार श्री विकास नारोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
▶️स्वामित्व योजना के तहत 8 हितग्राहियों को मिली निशुल्क रजिस्ट्री
👉शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम डोंगरवाड़ा के 8 हितग्राहियों को उनके आवासीय भूखंडों की निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम डोंगरवाड़ा में अब तक 92 प्रतिशत हितग्राहियों के पंजीयन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों से पूर्व सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त 3395 शिकायतों का निराकरण किया गया है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 4800 से अधिक प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही निराकरण सुनिश्चित किया गया है।
▶️उद्यम संवाद में हितग्राहियों ने साझा किए सफलता के अनुभव
👉शिविर में उद्यम संवाद सत्र का आयोजन भी किया गया। इसमें समीपस्थ क्षेत्रों से पहुंचे विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शासन की योजनाओं से प्राप्त ऋण, आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय एवं उद्यम प्रारंभ किए तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया। उद्यमियों ने उपस्थित नागरिकों को अपने संस्थान एवं व्यवसाय की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
👉एमएसएमई योजना से लाभान्वित प्रदीप सैनी, पीएमएफएमई से लाभान्वित रूप सिंह राजपूत और गौरव दुबे, एनयूएलएम से लाभ प्राप्त करने पर कविता राजपूत और विनीता प्रजापति ने अपने अनुभव उपस्थित नागरिकों से साझा किए। यशस्वी संवाद के तहत दुर्गेश अहिरवार, शिवांश मिश्रा, धर्मेंद्र कटारे एवं कविता बैरागी ने भी शिविर के दौरान नागरिकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संवाद कर अपने-अपने अनुभव साझा किये।
▶️हितग्राहियों को वितरित किया गया हितलाभ
👉शिविर में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया गया। इस दौरान लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 5 हितग्राहियों को, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 5 हितग्राही, संबल योजना के तहत 4 हितग्राहियों को, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 5 हितग्राहियों को, इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 6, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत 4 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 5 हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए। कक्षा 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले ललित विश्वकर्मा को स्कूटी प्रदान की गई। वहीं आरती राजपूत और तनीषा राजपूत को लैपटॉप योजना के तहत लैपटॉप वितरित किए गए।
▶️शिविर में नागरिकों को मिली तत्काल सुविधाएं
👉शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को मौके पर ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। 19 लोगों के आधार कार्ड का अपडेशन, 56 लोगों की समग्र ई-केवाईसी, 23 आभा कार्ड बनाए गए। 63 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आयुष विभाग द्वारा 78 नागरिकों को दवाइयों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 43 नागरिकों को पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
👉राजस्व विभाग द्वारा 18 फार्मर आईडी जेनरेट की गईं। शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 32 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष 38 आवेदन लंबित रहे।
👉शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, रोजगार एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी एवं तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP #narmadapuram