निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में कल शहरी सरकार के लिए मतदान, 58,120 मतदाता और 112 प्रत्याशियों की होगी परीक्षा
गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में शहरी सरकार चुनने के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। 45 वार्डों में 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 58,120 मतदाता 112 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 44-44 प्रत्याशी हैं, जबकि 24 प्रत्याशी अन्य दलों और निर्दलीय हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, तो कुछ जगह निर्दलीय चुना