निम्बाहेड़ा: विधानसभा में गूंजा 75 टीएसपी शिक्षकों का दर्द, नियुक्ति निरस्त होने पर सियासत तेज, विधायक कृपलानी ने उठाया मामला
बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में टीएसपी क्षेत्र के 75 शिक्षकों का मामला गूंज उठा। श्रीचंद कृपलानी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए बताया कि शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों ने सेवा ग्रहण कर ली थी, लेकिन 27 माह बाद जिला आवंटन निरस्त कर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। मामला उच्च न्यायालय पहुंचा, जहां स्थगन आदेश मि