निम्बाहेड़ा: बेमौसम बरसी आफत: निंबाहेड़ा में बारिश ने धोया अफीम का दूध, गेहूं-सरसों की फसल खेतों में बिछी, परेशान किसान
बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा उपखंड में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं, बिजली की कड़क और बारिश ने खेतों का मंजर बदल दिया। अफीम के डोडों से निकाला जाने वाला दूध बारिश में धुल गया, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ। गेहूं, सरसों, चना और लहसुन की फसलें तिरछी होकर गिर गईं। हालांकि सब्जियों और नई बोई फस