फरीदाबाद: सूरजकुंड में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन पर रखी अपनी बात
37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के दूसरे दिन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत तमाम उपस्थित मंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी उपस्थित रहे और प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों को लेकर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी किया ।