फरीदाबाद: फरीदाबाद खेड़ी पुल स्थित रेलवे लाइन पर मिला कटा हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी
फरीदाबाद खेड़ी पुल स्थित रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर खेड़ी थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस पहुंची जहां शव की जांच की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव लड़के का बताया गया जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष की बताई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।