फरीदाबाद: बाटा चौक स्थित फरीदाबाद लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को आम आदमी पार्टी ने बनाया प्रदेश संगठन मंत्री
आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। इसके बाद फरीदाबाद बाटा चौक स्थित मिलाडू कॉलोनी में उनके कार्यालय पर बधाइयों का तांता लगना शुरू हो गया है। राजेंद्र शर्मा हाल ही में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। परंतु उनकी कार्य शैली को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।