फरीदाबाद: सेक्टर-3 स्थित मार्केट में चलती हुई कार के ऊपर गिरा बिजली का खंभा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-3 स्थित मार्केट में एक कार के ऊपर बिजली का खंभा जा गिरा पर कार चालक बाल-बाल बचा। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने शराब पी रखी थी और कार चालक ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।