रायडीह: घर में घुसे धामन सांप को बाहर निकालते समय युवक को डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Raidih, Gumla | Oct 22, 2026 रायडीह प्रखण्ड के सिलम करौंदी निवासी 30 वर्षीय विजय चीक बडाईक गुरुवार दोपहर सांप के डसने से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।