पिंड्रा: वाराणसी के बड़ागांव में क्लिप वायरल करने के विवाद में हुई तीन राउंड की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बड़ागांव क्षेत्र के बासनी ठाकुरपुर गांव में मंगलवार को मन बड़ों ने छेदी पटेल नामक व्यक्ति के घर पर चढ़कर उसे लक्ष्य कर फायरिंग किया। संयोग रहा की गोली छेदी को नहीं लगी और उसके बगल से निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई।