Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
ajayjain6262
मतलौडा मे मकान गिरने की जताई थी आशंका, बारिश मे गिरा, निरीक्षण मे मकान ना गिरने का अहवाला देते हुए लिस्ट से काटा था नाम, पीडिता महिला ने क्या बताया जानिए......
Israna, Panipat
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
सर्विस लाइन पर जमा गंदे पानी की निकासी का समाधान ना होने पर प्रशासन के विरोध, समाधान ना होने पर सडक बंद करने की चेतावनी
Israna, Panipat | Sep 11, 2026
एसपी मेघा भूषण ने किया इसराना थाने का औचक निरीक्षण हादसे वाले स्थानों का भी लिया जायजा, थाना प्रभारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश इसराना: पानीपत की पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण ने वीरवार को इसराना थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में पुलिस कर्मचारियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने थाना प्रभारी हरिराम को थाने की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी मेघा भूषण ने रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर इसराना चौक के साथ हादसों की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थानों पर होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। एसपी ने निर्देश दिए कि हादसे वाले स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वाहन चालकों को सड़क और आसपास की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने थाना प्रभारी हरिराम को निर्देश दिए कि हाईवे पर संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जाए तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। रात के समय प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क हादसों को कम करना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए कहा।
Israna, Panipat | Sep 10, 2026
अपराध बर्दास्त नहीं होगा- पुलिस हर शिकायत पर संज्ञान लेंगी मेघा भूषण।
Israna, Panipat | Sep 10, 2026
पानीपत पुलिस 10 सितंबर 2026 *नशा तस्करों पर पानीपत पुलिस का कड़ा प्रहार, 67.62 ग्राम स्मैक सहित करनाल निवासी दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी* पानीपत, 10 सितंबर ( ) पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए वन पुलिस टीम ने बुधवार को पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित सनौली फ्लाईओवर पुल के नीचे बरेजा गाड़ी सवार दो नशा तस्करों को 67.62 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के गांव मुंडगढ़ी निवासी तालिब व उमर उर्फ काला के रूप में हुई है। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान हरिद्वार रोड स्थित सनौली-रिछपुर मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित सनौली फ्लाईओवर पुल के नीचे सफेद रंग की बरेजा कार में सवार दो युवक मादक पदार्थ लेकर किसी के इंतजार में खड़े हैं। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर कार सवार दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान तालिब पुत्र यामिन व उमर उर्फ काला पुत्र अलीम निवासी गांव मुंडगढ़ी, करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बापौली तहसीलदार जसबीर मलिक की मौजूदगी में नियमानुसार दोनों युवकों की तलाशी ली। आरोपी तालिब की लोअर की जेब से तथा आरोपी उमर की पेंट की जेब से पन्नी में पैक स्मैक बरामद हुई। आरोपी तालिब से बरामद स्मैक का वजन करने पर 31.24 ग्राम तथा आरोपी उमर उर्फ काला से बरामद स्मैक का वजन 36.38 ग्राम पाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए मिलकर कम कीमत पर स्मैक खरीदकर बुधवार को वे सनौली क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आए थे। थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।
Israna, Panipat | Sep 10, 2026
प्रेस नोट पानीपत पुलिस 09 सितंबर 2026 *पानीपत पुलिस की अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई* *12 वर्षीय बच्चे को नग्न कर पिटने और वीडियो बनाने के मामले में महज 4 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार* *-डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा महिला और बच्चों पर अपराध पर तुरंत की जाएगी कार्रवाई* पानीपत, 09 सितंबर ( ) पानीपत पुलिस ने 12 वर्ष के एक बच्चे को नग्न पर पिटने और उसकी वीडियो बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। डीएसपी प्रणय कुमार ने बताया कि किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 वर्षीय बच्चे के साथ नग्न कर पिटाई करने का मामला पुलिस के पास आया था। बच्चे के पिता की शिकायत पर थाना किला में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया। पानीपत थाना किला पुलिस ने महज 4 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बच्चे ने बताया कि उनके बड़े भाई के पास कॉल आई। एक व्यक्ति ने खुद को सीआईए पुलिस से बताया। उनको लोकेशन भेजने को कहा। वे कुछ देर बाद घर पहुंच गए। आरोपियों ने उसे नग्न कर दिया और पिटाई की। आरोपियों ने उनका वीडियो बना लिया। डीएसपी प्रणय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पानीपत के रहने वाले हैं। इनसे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। पानीपत पुलिस द्वारा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मनचलों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के की जाएगी। ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और हर नागरिक खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके।
Israna, Panipat | Sep 10, 2026
जिले में लगाए जाएंगे करीब 35 हजार पौधे, संत निरंकारी मिशन भी करेगा सहयोग इसराना की 75 एकड़ पंचायती जमीन पर होगा पौधारोपण, डीसी ने किया स्थल निरीक्षण इसराना : पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 35 हजार पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में संत निरंकारी मिशन भी सहयोग करेगा। इसी कड़ी में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार देर शाम अधिकारियों के साथ इसराना गांव की पंचायती जमीन और निरंकारी समागम स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि इसराना गांव में करीब 75 एकड़ पंचायती जमीन पर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण के लिए उपलब्ध भूमि और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि पौधारोपण अभियान को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। इसके बाद उपायुक्त ने निरंकारी समागम स्थल पर पहुंचकर संत निरंकारी मिशन के अधिकारियों से बातचीत की और पौधारोपण अभियान में मिशन के सहयोग को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल पौधे लगाने तक ही अभियान को सीमित न रखा जाए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देकर ही पौधारोपण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को व्यापक रूप दिया जा सकता है। इससे जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मेघा भूषण, डीएफओ दीपक पाटिल, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, एसडीएम समालखा अमित कुमार, संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगेंद्र सुखीजा, कर्नल गुलेरिया, संजय सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो:- इसराना की 75 एकड जमीन का निरीक्षण करते डीसी हरीश कुमार वशिष्ठ व अन्य। जागरण
Israna, Panipat | Sep 10, 2026
रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना चौक के दोनों तरफ रुकेगी हरियाणा रोडवेज की बसे, राज्य हरियाणा परिवहन ने महाप्रबंधक ने आदेश किए जारी, यात्रियों की नही होगी परेशानी.......
Israna, Panipat | Sep 10, 2026
पानीपत पुलिस 09 सितंबर 2026 *रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 09 सितंबर ( ) सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को मंगलवार शाम को बाबरपुर मंडी से गिरफतार किया। आरोपी की पहचान शेरा गांव निवासी जबिंद्र के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी रामशरण निवासी बाल रंगडान करनाल के साथ मिलकर रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया रिफाइनरी स्थित केटलिस्ट गोदाम में वह सुपरवाईजर का काम करता है और रामशरण मशीनों की सफाई का काम करता था। दोनों मिलकर ड्रमों से कैटलिस्ट चोरी कर फरार अपने तीसरे साथी को बेच देते थे। वह काफी समय से गोदाम में ड्रमों से केटलिस्ट चोरी कर रहे थे। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया केटलिस्ट बेचकर उसके हिस्से में 4 लाख रूपए आए थे। प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जबिंद्र को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही केटलिस्ट बेचकर हासिल की नगदी बरामद करने का प्रयास करेगी। मामले में पहले गिरफतार हो चुके आरोपी रामशरण के कब्जे बचे 48 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया। पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
Israna, Panipat | Sep 10, 2026