*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 माफियाओं की कुर्क संपत्तियों पर सहारनपुर पुलिस का शिकंजा, टूटे बोर्ड फिर लगवाए—अवैध इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!!*
*👉🏾👉🏾 गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हाजी इकबाल उर्फ बाला की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन, बोर्ड हटाने वालों पर भी होगी विधिक कार्रवाई!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सहारनपुर पुलिस ने एक बार फिर कुर्क संपत्तियों की निगरानी कड़ी कर दी है। थाना मिर्जापुर में दर्ज मु0अ0सं0-83/2022, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर हाजी इकबाल उर्फ बाला द्वारा अपराध से अर्जित बताई गई कुर्क संपत्तियों का पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को भौतिक सत्यापन किया।भौतिक सत्यापन के दौरान कुछ स्थानों पर कुर्की के लगाए गए बोर्ड क्षतिग्रस्त अथवा हटे हुए पाए गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और क्षतिग्रस्त बोर्डों को पुनः स्थापित कराया।पुलिस के अनुसार, कुर्की के बोर्डों को क्षतिग्रस्त अथवा हटाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि कुर्क संपत्तियों का किसी भी प्रकार से अवैध उपयोग न हो।पुलिस की साफ चेतावनी है कि कुर्क संपत्तियों के अवैध इस्तेमाल का मामला सामने आने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी!!_
Behat, Saharanpur | Sep 18, 2026