कोटकासिम: खैरथल में शहरी सरकार के लिए 9 सितंबर को वोटिंग, 183 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
PRO अत्तर सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि शहरी सरकार के चुनाव को लेकर पहले चरण के तहत 9 सितंबर को खैरथल में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। खैरथल शहर में कुल 45 वार्ड है। जिनमें 52 मतदान केंद्र बनाए गए है। मैदान में 183 प्रत्याशी है जिनमें 38 प्रत्याशी भाजपा से है और 38 कांग्रेस से है बाकी 107 अन्य निर्दलीय है।