बाढ़: श्रावणी मेले को लेकर उमानाथ के घाटों पर बाढ़ प्रशासन ने शुरू की तैयारी
Barh, Patna | Jul 7, 2025 बाढ़ के उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर में श्रावणी मेले के अवसर पर हजारों हजार की संख्या में लोग प्रतिदिन जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते है। इस बार शुक्रवार 11 जुलाई से श्रावणी मेले की शुरुआत हो जाएगी। इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ ने सोमवार को 12 बजे बताया कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारी की जा रही है।