“मोतीलाल भइया, मत मा 'रि' ए…” VIDEO Viral! 9 महीने बाद फिर गरम हुआ तेज प्रताप से जुड़ा मामला
Description:
“मोतीलाल भइया, मत मारिए…” वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई होती दिखाई दे रही है। इस शख्स की पहचान अविनाश यादव उर्फ सौरभ के तौर पर बताई जा रही है। वीडियो में वह लगातार मोतीलाल का नाम लेकर छोड़ने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। मोतीलाल को तेज प्रताप यादव का PA बताया जाता है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 का है। उस दौरान अविनाश यादव ने तेज प्रताप यादव और उनके करीबियों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, कुछ समय बाद सामने आए एक अन्य वीडियो में अविनाश और तेज प्रताप यादव साथ और सहज नजर आए थे।
अब करीब नौ महीने बाद कथित पिटाई का पुराना वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उस समय पूरा मामला क्या था? क्या विवाद सुलझ गया था या कहानी कुछ और थी?
इस वीडियो में हम दिसंबर 2025 के विवाद से लेकर 11 सितंबर 2026 को वीडियो वायरल होने तक पूरे मामले को क्रमवार समझेंगे।
#TejPratapYadav #AvinashYadav #Motilal #ViralVideo #BiharNews #BiharPolitics #RJD #TejPratap #ViralNews #PoliticalNews #BiharPoliticsNews #PatnaNews #BreakingNews #HindiNews #NewsAnalysis
Bihar, India | Sep 11, 2026