गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत उसेवा गांव से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 18 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी बहू के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया गया।