प्रतापगढ़: सदहा निवासी युवक को रास्ते में घेरकर मारपीटा, मोबाइल तोड़ने का आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के सदहा गांव निवासी जयदेवी पत्नी महाराज दीन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनका पौत्र राज सिंह रविवार को सामान की खरीदारी करने के लिए प्रतापगढ़ जा रहा था। उसके पुत्र कृष्णप्रताप की सदहा बाजार में दुकान है।इस दौरान जब वह सदाह बाजार के समीप पहुंचा था कि गांव के दो युवक उसे रोक लिए। एकांत में ले जाकर मोबाइल तोड़ दिया।