प्रतापगढ़: सरूआवा गांव के पास कार सवार को बचाने में गड्ढे में गिरी ट्रक, आधा दर्जन जिंदगियां बाल-बाल बचीं
जीएस गोल्डन कंपनी मुजफ्फरपुर की एक ट्रक शनिवार की शाम जनपद बीना की कोयले की खदान से कोयला लाद करके गौरीगंज स्थित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री जा रही थी। ट्रक को मध्य प्रदेश के सीधी निवासी देवेंद्र कुमार यादव चला रहे थे। जब कोयले से लदी ट्रक अंतू थाना क्षेत्र के सरूआवा गांव के पास पहुंची तो अमेठी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार जो कि ट्रक के सामने ही आ रही थी।