प्रतापगढ़: नवरात्रि और ईद पर्व के दृष्टिगत शहर के धार्मिक स्थलों व प्रमुख चौराहों पर ड्रोन और कैमरों से की जा रही निगरानी
नवरात्रि और ईंद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रविवार सुबह 10 बजे से पुलिस ने ड्रोन और कैमरे से निगरानी शुरू की है। प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा,यातायात व्यवस्था को भी सुचारु और सामान्य रूप से संचालित करने के लिए पुलिस ने प्रबंध किये है।