प्रतापगढ़: दूर्गागंज में दलित युवती के गैंगरेप, मर्डर और बवाल मामले से नाराज़ BJP के पूर्व मंत्री, करेंगे CM से शिकायत
दूर्गागंज में हुई दलित युवती की गैंगरेप,मर्डर और बवाल मामले से BJP के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा नाराज दिखाई दिए।रानीगंज पुलिस को उन्होंने दोषी बताते हुए शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही। रविवार को सुबह 10:30 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। रानीगंज पुलिस पर सरकार की छवि धूमिल करने का उन्होंने आरोप लगाया।