प्रतापगढ़: पितईपुर निवासी छात्रा ने फीस न जमा होने पर परीक्षा न दे पाने के कारण फांसी लगाकर की आत्महत्या, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर निवासी कमलेश प्रजापति की पुत्री रिया प्रजापति 16 वर्ष गांव में ही संचालित कमला शरण इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा थी। विद्यालय में गृह परीक्षा चल रही है।कक्षा की उसकी फीस आठ सौ रुपए बकाया थी। शनिवार को वह परीक्षा देने के लिए विद्यालय गई तो उससे बकाया फीस न देने के कारण उसे परीक्षा से बाहर कर दिया गया।