शिवहर: बागमती नदी में रात को अचानक आया पानी, सुबह से गिरावट दर्ज; बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
उत्तर बिहार समेत नेपाल के तराई इलाकां में लगातार हो रही बारिश से शिवहर बागमती नदी का जलस्तर देर रात अचानक बढ़ गया है. हालांकि राहत की खबर है कि सुबह से जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है. बागमती कनीय अभियंता रविवार सुबह 09 बजे बताया कि सुबह 09 बजे जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है. हर गतिविधि पर जिला प्रशासन नजर रख रही है. फिलहाल जिला पर बाढ़ का खतरा नही है।