भोगांव: बिछवां की ग्राम पंचायत नारायणपुर के नगला हरकेशी में 18 माह बाद रिटायर्ड फौजी रामवीर सिंह निर्विरोध राशन डीलर चयनित
नगला हरकेशी में ग्राम प्रधान मिथलेश देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराई गई। जिसमें सभी ने एक राय से रिटायर्ड फौजी रामवीर सिंह के लिए हाथ उठाकर समर्थन किया। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध उचित दर विक्रेता के लिए उनका चयनित किया गया। राशन विक्रेता का चयन होने पर गांव वालों ने ढोल नगाड़े के साथ माला पाहनाकर स्वागत किया।