मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त में तेज़ी लाने के दिए निर्देश, संवेदनशील स्थानों की चेकिंग करने को कहा
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडते ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए साथ ही संवेदनशील स्थान की भी विशेष चेकिंग करें जिससे कि अपराधियों की धर पकड़ हो सके और अपराधों पर रोकथाम लग सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पूरी गंभीरता से पालन हो रहा है।