Public App Logo
#बेटियों से दरिंदगी के आरोप में पिता गिरफ्तार 🔴 कोटद्वार में नाबालिग बेटियों के लंबे समय तक यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहन और निष्पक्ष जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पीड़िताओं के बयान दर्ज करने के साथ साक्ष्यों का संकलन किया गया। जांच के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी अनूप चन्द्र से पूछताछ की गई और उपलब्ध साक्ष्यों व बयानों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 👉 महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर पौड़ी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति। #PauriPolice #Kotdwar #CrimeNews #POCSO #UttarakhandPolice #BreakingNews #ChildSafety - Pauri News