मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में 3 बेटियों को जन्म देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला, देवर ने रेप कर कहा- अब तू बेटे को देगी जन्म
Meerut, Meerut | Jun 22, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए घर से भगा दिया क्योंकि उसने तीन बेटियों को जन्म दिया था। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटियों से नफरत करता है।और बेटियों के जन्म लेने के तुरंत बाद आरोपी पति ने पत्नी पर अत्याचार शुरू कर दिए थे।महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ रेप करने के बाद कहा कि अब तू बेटे को जन्म देगी।