मेरठ: मेरठ STF ने 6 किलो अफीम सहित 2 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा,इसमें एक महिला भी शामिल है
Meerut, Meerut | Jun 22, 2024 मेरठ STF यूनिट ने गैर राज्यों में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 शातिरों को अरेस्ट किया है। मेरठ STF यूनिट ने बरेली से दोनों को अरेस्ट किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है ,लंबे समय से STF इन लोगों की तलाश में जुटी थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से 6 किलो अफीम भी बरामद हुआ है।