मेरठ: दौराला क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल,पुलिस ने एक युवक पर किया केस दर्ज,बाकी आरोपियों से सांठगांठ का आरोप
Meerut, Meerut | Jun 22, 2024 दौराला क्षेत्र में बच्चे के नामकरण के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन आरोपी हाथ मे तमंचा लेकर हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। वही हर्ष वायरिंग करने वाले आरोपियों का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने केवल एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जिस युवक को मुकदमे में आरोपी बनाया है उसका पिता शनिवार को SSP ऑफिस पहुँचा।