मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में महिला की हुई हत्या, शव के पास पड़ी मिली लाइसेंसी पिस्टल
Meerut, Meerut | Jun 22, 2024 ब्रह्मपुरी थाने के इंदिरा नगर में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय पति अस्पताल में ड्यूटी पर गए थे। पति की बुलेट बाइक घर से कुछ दूरी पर बाहर खड़ी मिली है। शव के पास लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। फिलहाल इसे हत्या मानकर कार्रवाई की जा रही है।सुबह पति राधेश्याम ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर लौटे।