मेरठ: मेरठ में इलाज कराने आए युवक को लगी गोली:क्लिनिक में डॉक्टर को मारने आए थे 4 बदमाश, दो आरोपी को पब्लिक ने पकड़कर पीटा
Meerut, Meerut | Jun 22, 2024 मेरठ में शुक्रवार रात क्लिनिक में डॉक्टर को मारने आए 4 हमलावरों की गोली से एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 2 हमलावरों को पब्लिक ने मौके पर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।