भागलपुर, 22 अगस्त 2026, उप विकास आयुक्त, भागलपुर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में भाव्या के अंतर्गत स्कैन एंड शेयर की उपलब्धि की समीक्षा की गई। औसत उपलब्धि संतोषप्रद पाई गई, जबकि कुछ स्वास्थ्य संस्थानों की उपलब्धि 100 प्रतिशत से कम पाई गई। सभी संबंधित संस्थानों को शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
रंगरा में इंडोर मरीजों के वाइटल प्राप्त नहीं किए जाने के संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में इसे ऑफलाइन किया जा रहा है। आगामी माह से इसे ऑनलाइन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल, भागलपुर में भी मरीजों के वाइटल लेने की उपलब्धि में कमी पाए जाने पर शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रत्येक मरीज का वाइटल शत-प्रतिशत दर्ज करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
शाहकुंड की विभिन्न सूचकांकों में कम उपलब्धि पर खेद व्यक्त करते हुए इसमें अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शाहकुंड को कार्यों को टालने के बजाय उनकी गंभीरता को समझते हुए निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
दिनांक 01.09.2026 से आयोजित होने वाले एनसीडी अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित माइक्रोप्लान जिला को उपलब्ध कराने तथा निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर अभियान का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित कर्मियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने तथा सीएचओ, आशा एवं एएनएम के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में अभियान की तिथि, स्थान एवं समय की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान में अधिकाधिक उपलब्धि प्राप्त की जा सके।
एसएनसीयू में सभी प्रखंडों से आवश्यकतानुसार कमजोर नवजात शिशुओं को भेजने का निर्देश दिया गया, ताकि उपलब्ध बेड की ऑक्यूपेंसी दर शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा सके।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मोहद्दीनगर में कुल 13 गर्भवती महिलाओं की जांच किए जाने के बावजूद एक भी एचआरपी मामला चिह्नित नहीं किए जाने की जानकारी दी गई। संबंधित प्रतिवेदन को संदेहास्पद पाए जाने पर इसकी जांच कराने का निर्देश दिया गया।
संस्थागत प्रसव में शाहकुंड की कम उपलब्धि को देखते हुए आशा, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से प्रभावी मोबिलाइजेशन कराते हुए संस्थागत प्रसव की उपलब्धि में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आशा चयन की महत्ता को देखते हुए आगामी एक माह के भीतर सभी रिक्त पदों पर नियमानुसार चयन/बहाली की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि यदि आशा चयन में संबंधित मुखिया द्वारा सहयोग नहीं किया जाता है और ऐसी स्थिति तीन बार तक बनी रहती है, तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने स्तर से आम सभा का आयोजन कर आशा चयन की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। मुखिया से सहयोग प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
दिनांक 25.08.2026 से आयोजित होने वाले एनीमिया मुक्त भारत अभियान के आधार पर जिले की रैंकिंग निर्धारित की जानी है, जिसकी समीक्षा माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की जाएगी। अभियान की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नवगछिया में आईएफए पिंक की गोली बीआरसी को भेजे जाने के बाद वापस किए जाने तथा इसकी सूचना जिला को उपलब्ध नहीं कराने की जानकारी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस संबंध में संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की दवा तिथिबाह्य होने की स्थिति में उसका नियमानुसार निपटान बायो-मेडिकल वेस्ट (सिनर्जी) के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
आरबीएसके कार्यक्रम में सुल्तानगंज, सबौर, रंगरा एवं खरीक की उपलब्धि कम पाई गई। बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात रोग से ग्रसित 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का उपचार सरकार द्वारा अहमदाबाद ले जाकर निःशुल्क कराया जाता है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सभी प्रखंडों को इसमें विशेष रुचि लेते हुए पात्र बच्चों की पहचान एवं रेफरल की प्रक्रिया में तेजी लाकर उपलब्धि में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत डीबीटी योजना का लाभ दिलाने हेतु सभी प्रखंडों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों का Payee ID बनाने का निर्देश दिया गया। अवयस्क मरीजों के मामले में उनके अभिभावक का Payee ID बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया। साथ ही टीबी से संबंधित विभिन्न सूचकांकों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department